(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, चार जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बैठक के प्रस्ताव को लेकर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच चर्चा चल रही है। हालांकि, यह अफगानिस्तान में शांति समझौते के लिये पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाली वार्ता के सकारात्मक परिणाम पर निर्भर करेगा। ट्रंप ने 2019 में की गई अपनी पहली टिप्पणी में बुधवार को कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ अच्छा संबंध चाहते हैं और नए नेतृत्व के साथ मिलने को इच्छुक हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, ‘‘शिखर बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C4rbme