नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) चमड़े के उत्पाद बनाने वाले और फुटवियर निर्माताओं ने सरकार से अर्द्ध प्रसंस्कृत चमड़े (सेमी फिनिस्ड लेदर) के साथ तैयार चमड़े की तरह व्यवहार नहीं करने के लिये कहा है क्योंकि इससे कच्चे माल की उपलब्धता पर असर पड़ेगा। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह बात कही। यह मांग ऐसे समय की गयी है जब अर्द्ध प्रसंस्कृत या क्रस्ट लेदर के निर्माताओं ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पाद को तैयार चमड़े की तरह निर्यात करने की मंजूरी देने के लिये वाणिज्य मंत्रालय से संपर्क किया है। सूत्रों ने कहा, "इसकी अनुमति देने से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SIECzu