मुंबई, सात जनवरी (भाषा) एओन कैपिटल ने इंडिगो एयरलाइन की बैक-एंड सेवा इकाई इंटरग्लोब टेक्नोलॉजीस (आईजीटी) का अधिग्रहण किया है। हालांकि, सौदे की रकम की जानकारी नहीं मिली है। एओन कैपिटल, आईसीआईसीआई वेंचर्स और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट का संयुक्त उद्यम है। बयान के मुताबिक, एओन कैपिटल के पास 82.5 करोड़ डॉलर की पूंजी है। कंपनी की वेबसाइट में कहा गया है कि उसका उद्देश्य फंसी और विशेष ऋण अवसरों में निवेश करने का है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने 1998 में आईजीटी की स्थापना की थी। यह आतिथ्य और यात्रा से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। एओन कैपिटल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fbua0k