मुंबई, सात जनवरी (भाषा) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कॉरपोरेट कंपनियों की आय और लाभ की वृद्धि कम रहने की संभावना है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी एक रपट में यह जानकारी दी। क्रिसिल ने सोमवार को कहा कंपनियों की राजस्व वृद्धि में पांच प्रतिशत तक की कमी आएगी और यह औसत 12-13 प्रतिशत रह जाएगी। इसकी वजह उसने क्षेत्रों से जुड़े विशेष मुद्दों को बताया। इसी प्रकार कंपनियों का परिचालन लाभ गिरकर 10 प्रतिशत रह सकता है जो पिछली तीन तिमाहियों में 15 प्रतिशत के मुकाबले तेज गिरावट है। क्रिसिल में वरिष्ठ निदेशक प्रसाद कोपरकर ने कहा, ‘‘
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C62jKW