नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने भी अब दोपहिया पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आमजन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दोपहिया को विलासिता का सामान नहीं माना जाना चाहिए। पिछले सप्ताह देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी बाइक और स्कूटरों पर जीएसटी की दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की थी। श्रीनिवासन ने बयान में कहा, ‘‘आम लोगों के लिए दोपहिया का काफी महत्व है। निश्चित रूप से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CVCGhw