कबड्डी की प्रगति खेल के लिए अच्छा संकेत: रिषांक

(सुधीर उपाध्याय) मुंबई, सात जनवरी (भाषा) भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य और प्रो कबड्डी लीग की यूपी योद्धा टीम के कप्तान रिषांक देवडिगा ​पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहने से मायूस तो हैं लेकिन उन्होंने दुनिया भर में इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता को कबड्डी के लिए अच्छा संकेत बताया। सात बार के गत चैम्पियन भारत को पुरुष सेमीफाइनल में ईरान के खिलाफ 18—27 से शि​कस्त का सामना करना पड़ा था और इन खेलों के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। इससे पहले टीम लीग चरण में दक्षिण कोरिया से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CTJAUH
Previous Post
Next Post
Related Posts