आठ-नौ जनवरी को फिर से बैंकों में हड़ताल

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) सार्वजनिक बैंकों के कुछ कर्मचारी आठ और नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में यह निर्णय लिया है। आईडीबीआई बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया है कि ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) ने आठ और नौ जनवरी के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन को सूचित किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंबई शेयर बाजार को अलग से सूचित किया है कि

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LQL6JX
Previous Post
Next Post
Related Posts