नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) लंदन की कंपनी लौरेती ऑटोमोटिव कॉरपोरेशन की 2021 में भारत में बिजली से चलने वाली एसयूवी डॉयनएक्स पेश करने की योजना है। कंपनी देश में स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाले वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह वाहन यहां के बाजार में उतारेगी। कंपनी पुडुचेरी में एक विनिर्माण इकाई लगाने के लिए 37 करोड़ डॉलर (करीब 2,577 करोड़ रुपये) के निवेश की प्रक्रिया में है। इस संयंत्र की शुरुआती सालाना क्षमता 10,000 वाहनों की होगी, जिसे 2023 तक बढ़ाकर 20,000 किया जा सकता है। डॉयनएक्स एवं उसके कलपुर्जों का विनिर्माण एवं असेंबल करने का काम इसी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C2q8mU