नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) आरएचसी होल्डिंग्स के खिलाफ दायर दिवाला याचिका को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एचसीएलटी) द्वारा खारिज कर दिये जाने के बाद एचडीएफसी ने अब राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एचसीएलएटी) का दरवाजा खटखटाया है। एचडीएफसी की याचिका के बाद एनसीएलएटी ने सोमवार को आरएचसी होल्डिंग्स तथा अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। आरएचसी होल्डिंग्स मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह द्वारा प्रवर्तित कंपनी है। न्यायमूर्ति एस.जे. मुखोपाध्याय के नेतृत्व वाली दो सदस्यीय पीठ ने मामले पर आगे की सुनवाई के लिये एक फरवरी की तिथि तय की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ayo7ih