नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि सरकार ने 2015-16 से दिसंबर 2018 के बीच 89 लाख टन दलहनों और तिलहनों की खरीद की।सिंह ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2010-11 से 2013-14 के बीच आठ लाख टन दलहनों और तिलहनों की खरीद की गयी जबकि 2015-16 से दिसंबर 2018 के बीच 89 लाख टन दलहनों और तिलहनों की खरीद की गयी। उन्होंने कहा कि दलहनों और तिलहनों की खरीद कृषि सहकारिता निकाय नेफेड के जरिए की जाती है।कृषि उत्पादों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LXeWg9