चालू वित्त वर्ष में देश के सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात में 8-10 प्रतिशत वृद्धि की संभावना

हैदराबाद, आठ जनवरी (भाषा) देश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात में चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है। वाणिज्य विभाग के तहत काम करने वाले निकाय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईएससी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईएससी के कार्यकारी निदेशक डी. के. सरीन ने कहा कि सौर बिजली, यूपीएस प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा मीटरों जैसी नयी पहलों के चलते समीक्षावधि में इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर का निर्यात भी बेहतर रह सकता है। इसमें सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। ईएससी के अधिकारी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CXisnK
Previous Post
Next Post
Related Posts