नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) केन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर के लिए घोषित 80,068 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज में 66,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पैकेज में 63 परियोजनाएं हैं जो सड़क, बिजली, अक्षय ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक, 66,300 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। 13 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, 44 क्रियान्वयन के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LPJTTl