खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 2.19 प्रतिशत पर, 18 माह का निचला स्तर

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर, 2018 में घटकर 2.19 प्रतिशत पर आ गई है। यह इसका 18 महीने का निचला स्तर है। फल, सब्जियां और ईंधन कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति घटी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में 2.33 प्रतिशत तथा दिसंबर, 2017 में 5.21 प्रतिशत पर थी। इससे पहले जून, 2017 में मुद्रास्फीति 1.46 प्रतिशत के निचले स्तर पर थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति दिसंबर में नकारात्मक बनी रही। यह शून्य से 2.51 प्रतिशत नीचे रही। नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति नकारात्मक 2.61

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ClqRQp
Previous Post
Next Post
Related Posts