कर्ज निपटान की संभावना से जेट का शेयर 16 प्रतिशत उछाल

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज के शेयर ने सोमवार को 16 प्रतिशत की लंबी छलांग लगाई। विमानन कंपनी के कर्जदाताओं द्वारा कर्ज निपटान निपटान योजना को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना की खबरों से उसके शेयरों में उछाल आया। बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 16.13 प्रतिशत चढ़कर 294.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 297 रुपये तक पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 15.67 प्रतिशत के लाभ से 293.40 रुपये पर बंद हुआ। रपटों के अनुसार जेट एयरवेज को वित्तीय ऋण देने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RsDCDb
Previous Post
Next Post
Related Posts