नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) नेशनल कैडेट कोर के महानिदेशक ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र और दूरदराज क्षेत्रों में एनसीसी की पहुंच बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि यह (एनसीसी) 2020 तक 15 लाख सदस्य बनाने की राह पर है। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पीपी मल्होत्रा ने पत्रकारों से कहा कि एनसीसी के अभी 14.2 लाख सदस्य हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 निदेशालयों की 698 बालिका कैडेट्स सहित 2,070 कैडेट्स दिल्ली छावनी में गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें जम्मू-कश्मीर के 102 और पूर्वोत्तर के 162 कैडेट्स शामिल हैं।’’
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AxrF4F