चीनी उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर 2018 में 7% बढ़कर 1.10 करोड़ टन

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) देश का चीनी उत्पादन अक्टूबर से शुरू विपणन वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 7 प्रतिशत बढ़कर 1.10 करोड़ टन पर पहुंच गया। इसकी वजह महाराष्ट्र और कर्नाटक की चीनी मिलों का जल्द परिचालन शुरू करना है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस्मा ने बयान में कहा, "31 दिसंबर 2018 तक देश में 501 चीनी मिलों ने परिचालन करके 1.10 करोड़ टन चीनी का उत्पादन किया है। इसकी तुलना में 31 दिसंबर 2017 तक 505 चीनी मिलों ने 1.03 करोड़ टन का उत्पादन किया था।" महाराष्ट्र और कर्नाटक की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2sbI89Q
Previous Post
Next Post
Related Posts