2018 में आठ बड़े शहरों में आवास बिक्री 6 प्रतिशत बढ़ी : नाइट फ्रैंक रपट

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) देश में मकानों की बिक्री 2018 में बढ़ी है और इस दौरान आठ प्रमुख शहरों में आवासीय इकाइयों की बिक्री में सालाना आधार पर छह प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी। यह जानकारी बाजार का अध्ययन करने वाली एक प्रमुख फर्म की ताजा रपट में दी गयी है। संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की रपट के अनुसार इन आठ शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद में आवासीय बिक्री बढ़ी है। वहीं कोलकाता और पुणे में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन रीयल एस्टेट(जुलाई-दिसंबर 2018) शीर्षक यह रपट यहां सोमवार को जारी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FgRlp7
Previous Post
Next Post
Related Posts