मुंबई, आठ जनवरी (भाषा) सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की ताजा लिवाली से शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 130 अंक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,800 अंक के स्तर से ऊपर निकल गया। कारोबार की शुरुआत में आज मुनाफा वसूली से गिरावट का रुख रहा लेकिन कारोबार के अंतिम सत्र में विदेशी निवेश प्रवाह आने से लिवाली का जोर रहा। इससे सेंसेक्स में शुरू में आई गिरावट थम गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 36,037.35 अंक पर पहुंच गया था लेकिन कारोबार
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RhI2g0