मुंबई, चार जनवरी (भाषा) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह न्यास (जेएनपीटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने 2018 में 50 लाख टीईयू से अधिक कंटेनर ढुलाई का आंकड़ा पार कर लिया है। जेएनपीटी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 2018 में कंटेनरों तथा थोक कार्गो की ढुलाई 7.24 प्रतिशत बढ़कर 50.50 लाख टीईयू पर पहुंच गयी। उसने कहा कि दिसंबर महीने में 4.45 लाख टीईयू की ढुलाई की गयी जो अब तक के किसी भी एक महीने में की गयी सर्वाधिक ढुलाई है। न्यास ने अप्रैल से दिसंबर तक में 38.10 लाख टीईयू की ढुलाई की है। उसने कहा कि अंतिम तिमाही
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CPLXHO