मुंबई, सात जनवरी (भाषा) भारतीय कपास संगठन (सीएआई) ने दिसंबर के अपने पूर्वानुमान में कहा कि 2018-19 सीजन के दौरान कपास उत्पादन 5.25 लाख गांठ कम होकर 3.35 करोड़ गांठ रह सकता है। पहले इसके 3.40 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया गया था। सीएआई ने विज्ञप्ति में कहा कि बारिश कम होने से उपज पर असर पड़ा है। जमीन में नमी की कमी से कपास के कम विकसित पौधों को किसानों ने उखाड़ दिए, जिसके चलते उत्पादन गिर सकता है। इससे पहले सीएआई ने नवंबर में कपास उत्पादन के 3.40 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया था। संगठन ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C5VCbH