मुंबई, चार जनवरी (भाषा) अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता से पहले मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ दूरसंचार, धातु और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में दो दिन से जारी भारी गिरावट का दौर थम गया। दिन के कारोबार में करीब 350 अंक के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार सेंसेक्स 181.39 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 35,695.10 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 55.10 अंक यानी 0.52 फीसदी चढ़कर 10,727.35 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, पूरे सप्ताह के कारोबार की यदि बात
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VrM03X