मुंबई, सात जनवरी (भाषा) अमेरिका-चीन के व्यापारिक रिश्तों में बेहतरी की उम्मीद एवं फेडरल रिजर्व के नरम रुख से वैश्विक संकेतों के सकारात्मक रहने का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 155 अंक चढ़कर 35,850 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स तेजी के रुख के साथ खुला और दिन में कारोबार के समय 36,076.95 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। लेकिन बाद में मुनाफा वसूली और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के चलते यह अंतत: 155.06 अंक यानी 0.43 प्रतिशत चढ़कर 35,850.16 अंक पर बंद हुआ।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TAbjPH