सोना 150 रुपये मजबूत, चांदी 410 रुपये उछली

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपये बढ़कर 32,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ाने से चांदी भी 410 रुपये उछल कर 40,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में मजबूत रुख और घरेलू आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं के लिवाली बढ़ाने से सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33 प्रतिशत बढ़कर 1,289.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.54

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Rflbl0
Previous Post
Next Post
Related Posts