प्रत्यक्ष कर संग्रह अप्रैल-दिसंबर में 14.1 प्रतिशत बढ़कर 8.74 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर की अवधि में प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.10 प्रतिशत बढ़कर 8.74 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस दौरान आयकर विभाग ने 1.30 लाख करोड़ रुपये का रिफंड किया।यह रिफंड पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि से 17 प्रतिशत ज्यादा है। आलोच्य अवधि के दौरान अग्रिम कर संग्रह भी पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.50 प्रतिशत बढ़कर 3.64 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दिसंबर 2018 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के शुरुआती आंकड़ों से पता

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FfjgG7
Previous Post
Next Post
Related Posts