कोलकाता, 12 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी के विनिवेश का विरोध कर रही कोयला क्षेत्र की ट्रेड यूनियनों ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा है कि वे मौजूदा बिक्री पेशकश (ओएफएस) में शामिल नहीं हों। ओएफएस के तहत कंपनी को पांच प्रतिशत शेयरों की पेशकश की गई है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए 99,00,196 शेयरों की पांच प्रतिशत की बिक्री पेशकश सोमवार को खुली है और यह 15 नवंबर को बंद होगी। इसके तहत कंपनी के कर्मचारियों के लिए शेयर का मूल्य 254.22 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। सीटू समर्थित आल इंडिया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qGMIMB