इंदौर, 22 नवंबर (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को खोपरा बूरा के भाव में 25 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की बढ़त लिए रहे। शक्कर में उठाव कम रहा जिससे हाजिर भाव बुधवार की तुलना में 10 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। बेसन में 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।शक्कर-गोला शक्कर 3200 से 3220 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 200 से 215 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2200 से 3275 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दीहल्दी पिसी 155 से 175 रुपये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FBD748