सचिन तेंदुलकर बने अपोलो टायर्स के ब्रांड एंबेसडर

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) वाहनों का पहिया बनाने वाली कंपनी अपोलो टायर्स ने सचिन तेंदुलकर को पांच साल के लिये अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह पहली बार है कि जब कंपनी ने अपने ब्रांड के लिये किसी हस्ती को अपने ब्रांड का चेहरा बनाया है। कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने बयान में कहा, "अपोलो ब्रांड को उसकी वास्तविक क्षमता तक पहुंचाना वृद्धि के लिये महत्वपूर्ण है। सचिन को अपने ब्रांड के साथ जोड़कर हमनें एक आकर्षक यात्रा शुरू की है। मुझे भरोसा है कि यह भागीदारी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QZ9L0x
Previous Post
Next Post
Related Posts