रिलायंस इंश्योरेंस आईपीओ के लिए नए सिरे से दस्तावेज जमा कराएगी

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस जनरल इंश्योरेंस भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए नए सिरे से दस्तावेज जमा कराएगी। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि बीमा कंपनी को आईपीओ के लिए नियामकीय मंजूरी की समय सीमा इस महीने समाप्त होने जा रही है। आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह नहीं होने तथा शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव की वजह से कंपनी इससे पहले प्राथमिक बाजार में नहीं उतर पाई और उसे अपनी आईपीओ योजना टालनी पड़ी थी। बाजार नियामक के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RMbWoo
Previous Post
Next Post
Related Posts