मुंबई, 27 नवंबर (भाषा) जापानी प्रौद्योगिकी कंपनी एनटीटी डाटा ने 92.40 लाख डॉलर में एटम टेक्नोलॉजीज की बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने देश में तेजी से बढ़ते भुगतान बाजार में प्रवेश करने के लिये यह कदम उठाया है। एटम टेक्नोलॉजीज पर अभी 63 मून्स का नियंत्रण है। घोटाले में फंसे कारोबारी जिग्नेश शाह द्वारा प्रवर्तित कंपनी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज को विवाद के बाद उसका नाम बदलकर 63 मून्स कर दिया गया। 63 मून्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी एस. राजेंद्रन ने कहा कि एनटीटी 92.40 लाख डॉलर में एटम की 55.35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके बाद
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ztw7k7