सेल ने की तीन स्वतंत्र निदेशकों की पुनर्नियुक्ति

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी सेल ने मंगलवार को बताया कि उसने को अपने तीन स्वतंत्र निदेशकों को अपने निदेशक मंडल में पुनर्नियुक्त किया है। ये तीन स्वतंत्र निदेशक अशोक गुप्ता, अंशु वैश और प्रमोद बिंदल हैं। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के इस कदम से उसके निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस्पात मंत्रालय ने कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल तीन गैर-आधिकारिक स्वतंत्र निदेशकों को उनका वर्तमान कार्यकाल खत्म होने की तिथि से एक साल के लिए पुनर्नियुक्त किया

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zkApKK
Previous Post
Next Post
Related Posts