भारत-मोरक्को के बीच समझौता, आपराधिक, कानूनी मामले में एक दूसरे की मदद करेंगे

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) भारत और मोरक्को ने आपराधिक मामलों में एक दूसरे की सहायता करने और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद प्रदान करने को लेकर एक समझौते पर दस्तखत किये। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारत की ओर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेण रिजिजू और मोरक्को की ओर से न्याय मंत्री मोहम्मद औजर ने आपराधिक मामलों में आपसी कानूनी सहयोग पर समझौता किया। गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया कि समझौते से मोरक्को के साथ द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा। अपराधों की रोकथाम, जांच और मुकदमे के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने में मदद मिलने के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2z4doeZ
Previous Post
Next Post
Related Posts