वोडाफोन-आइडिया के सीईओ ने कहा, प्रतिस्पर्धा में सीमित हो रही आमदनी के साथ काम करना मुश्किल

मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का मानना है कि आक्रामक प्रतिस्पर्धा की वजह से बाजार में टिकना अब काफी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि यह स्थिति सरकार के डिजिटल इंडिया जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के रास्ते में बाधा है। दोनों कंपनियों के विलय के बाद पहली बार बात करते हुए वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बालेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीनों प्रमुख आपरेटरों को पैसा फूंकना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में उनसे निवेश की उम्मीद नहीं कर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FB8FH8
Previous Post
Next Post
Related Posts