भारत - पाक संबंधों में आगे बढ़ने के लिए हिंसा के माहौल से बाहर निकलना जरूरी : भारतीय उच्चायुक्त

लाहौर, 11 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान में नियुक्त भारतीय उच्चायुक्त ने यहां रविवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में आगे बढ़ने के लिए हिंसा के माहौल से बाहर निकलने की जरूरत है। भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि यह उच्चायोग की कोशिश है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर करने के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने यहां की मशहूर लिबर्टी मार्केट के दौरे के दौरान कहा, ‘‘पाकिस्तान में एक नयी सरकार है और हम उससे बात करना तथा आगे बढ़ना चाहेंगे। हमें हिंसा के माहौल से बाहर आने

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2Pp7O0G
Previous Post
Next Post
Related Posts