नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सरकारी क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया के उड़ान परिचालन निदेशक अरविंद कठपालिया का लाइसेंस तीन वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। कठपालिया रविवार को उड़ान ड्यूटी से पहले जांच में मद्यपान किए हुए पाए गए थे। एयर इंडिया ने कठपालिया को उस दिन उड़ान ड्यूटी से हटा दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सांस में मदिरापान के लक्षण पाए जाने पर उनका लाइसेंस तीन साल के लिए निलंबित किया गया है। डीजीसीए के नियम 24 के तहत चालक दल का कोई सदस्य उड़ान
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QAbQ2V