दिवालिया जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण के लिए कोटक, एलएंडटी सहित पांच कंपनियों ने रुचि दिखाई

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) एनबीसीसी, कोटक इन्वेस्टमेंट, एलएंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिंगापुर की क्यूब हाईवेज तथा सुरक्षा ग्रुप ने कर्ज के बोझ से दबी जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण में रुचि दिखाई है। जेपी इन्फ्राटेक पर बकाया कर्ज के समाधान का मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में चल रहा है। जेपी इन्फ्राटेक के अंतरिम निपटान पेशेवर अनुज जैन ने एनसीएलटी के निर्देश पर जेपी इन्फ्राटेक को फिर से खड़ा करने का नए सिरे से प्रयास किया था। इससे पहले कंपनी के ऋणदाताओं ने सुरक्षा ग्रुप की 7,000 करोड़ रुपये की बोली को ठुकरा दिया था। जैन ने जेपी इन्फ्राटेक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DOpnRJ
Previous Post
Next Post
Related Posts