(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद,20 नवम्बर (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को मलेशिया के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर कुआलालंपुर के लिए रवाना हुए। ऐसी संभावना है कि वह वहां मौद्रिक सहायता का अनुरोध करेंगे ताकि आईएमएफ के राहत पैकेज पर पाकिस्तान की निर्भरता कम हो सके। रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री असद उमर, सूचना मंत्री फवाद चौधरी और वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद प्रधानमंत्री खान के साथ इस दौरे पर गये है। अगस्त में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद खान की मलेशिया की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। विदेश कार्यालय ने बताया
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2QZ6qPi