नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों ने मुनाफावसूली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को मेंथा तेल के भाव में 1.02 प्रतिशत की गिरावट आई। एमसीएक्स के वायदा कारोबार में मेंथा तेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 17.60 रुपये अथवा 1.02 प्रतिशत की हानि के साथ 1,707 रुपये प्रति किग्रा रह गये जिसमें 151 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच बाजार में मुनाफावसूली के लिए कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PDKLiV