शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, आईटी, बैंकिंग शेयर चमके

मुंबई, 27 नवंबर (भाषा) देश के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी तथा तरलता की स्थिति में सुधार लाने के कदमों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 159 अंक तथा निफ्टी 57 अंक चढ़कर बंद हुआ। स्थिर रुपया, नरम खुदरा मुद्रास्फीति और तरलता की स्थिति बेहतर करने के लिये उठाये गये कदमों समेत कई सकारात्मक कारकों ने बाजार धारणा को बल दिया। हालांकि जी20 बैठक से पहले वैश्विक व्यापार तनाव तथा एशियाई बाजारों के मिश्रित संकेतों ने घरेलू

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QmuyhE
Previous Post
Next Post
Related Posts