नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को संसद की एक समिति के समक्ष पेश हुए और नोटबंदी तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फंसे कर्ज (एनपीए) की स्थिति समेत अन्य मामलों के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने यह बताया। पटेल को 12 नवंबर को समिति के समक्ष उपस्थित होना था। सूत्रों ने कहा कि वित्त पर संसद की स्थायी समिति के एजेंडे में नवंबर 2016 में पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से हटाने, आरबीआई में सुधार, बैंकों में दबाव वाली परिसंपत्तियों तथा अर्थव्यवस्था की स्थिति सूचीबद्ध है। आरबीआई गवर्नर समिति के समक्ष
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2KzZCVO