ई-वाहन के लिए ढांचागत नीति जल्द, आम लोग खोल सकेंगे चार्जिंग स्टेशन: आर. के. सिंह

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) सरकार बहुत जल्द इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए बुनियादी संरचना नीति पेश कर सकती है। इसमें आम लोगों को वाणिज्यिक उपयोग के लिये चार्जिंग स्टेशन बनाने की अनुमति देने की भी संभावना है। बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने रविवार को कहा, ‘‘हमने अन्य विभागों और मंत्रालयों के मशविरे के लिए ई-वाहन चार्जिंग नीति को उनके साथ साझा किया है। नीति की दूसरी पंक्ति कहती है कि हर व्यक्ति ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्वतंत्र है।’’ इंटरनेशनल सिंपोसियम प्रमोट इनोवेशन एंड रिसर्च इन एनर्जी एफिशिएंसी (इंस्पायर) में यहां पत्रकारों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qEwAuX
Previous Post
Next Post
Related Posts