वोल्वो अगले साल से एक्ससी-90 प्लग इन हाइब्रिड को भारत में करेगी असेंबल

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) स्वीडन की कार बनाने वाली कंपनी वोल्वो कार अगले साल से अपनी एक्ससी-90 प्लग इन हाइब्रिड को देश में असेंबल करने की योजना बना रही है। कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक चार्ल्स फ्रंप ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। कंपनी की योजना अगले तीन साल में अपने चार और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल देश में पेश करने की है। कंपनी पर्यावरण अनुकूल वाहनों के अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। फ्रंप ने कहा कि हम पहली ऐसी कार कंपनी होंगे जो अपने प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को स्थानीय स्तर पर असेंबल करने जा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PL6uW5
Previous Post
Next Post
Related Posts