सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमले में 37 आतंकवादी मारे गए : पेंटागन

वाशिंगटन, 20 नवम्बर (एएफपी) सोमालिया में अमेरिका के हवाई हमलों में आतंकवादी समूह अल-शबाब के 37 आतंकवादी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक बयान में कहा कि इन हवाई हमलों में कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है। ये हमले सोमवार को किए गए। पहले हमले में 27 और दूसरे हमले में 10 आतंकवादी मारे गए। बयान के अनुसार ये हमले सोमालिया की सरकार के समर्थन के साथ किए गए। एएफपी अविनाश देवेंद्रदेवेंद्र

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2R5mI9u
Previous Post
Next Post
Related Posts