नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) डेढ़ सौ करोड़ रुपये या उससे अधिक की 357 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत देरी और अन्य कारणों से 3.39 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है। मंत्रालय की जून, 2018 की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘1,362 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की कुल मूल लागत 17,03,840.01 करोड़ रुपये थी। अब इन परियोजनाओं के पूरा होने की अनुमानित लागत 20,43,024.21 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस तरह इन परियोजनाओं की लागत 19.91 प्रतिशत यानी 3,39,184.20 करोड़ रुपये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OASusI