सितंबर में 30 में से 16 प्रमुख क्षेत्रों का निर्यात कम हुआ

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय की निगरानी के अंतर्गत आने वाले 30 क्षेत्रों में से आधे से अधिक का निर्यात सितंबर में कम हो गया। आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली। आलोच्य माह के दौरान कुल निर्यात 2.15 प्रतिशत कम होकर 27.95 अरब डॉलर पर आ गया। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चावल, चाय, कॉफी, तंबाकू, इंजीनियरिंग, चमड़ा, मसाले, काजू, फल एवं सब्जियां, समुद्री उत्पाद और रत्न एवं आभूषण समेत 16 प्रमुख क्षेत्रों में सितंबर के दौरान निर्यात कम हुआ है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने कहा कि सितंबर में वृद्धि के नकारात्मक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zOoFPU
Previous Post
Next Post
Related Posts