मुंबई, 12 नवंबर (भाषा) कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के बीच आयातकों की डॉलर मांग आने से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे कमजोर होकर 72.76 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत मजबूत होकर एक बार फिर से 71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के पार हो गया। कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग तथा विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से रुपये की गिरावट कुछ कम हुई। रुपया नरम होकर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Oyd9O9