शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा

मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 200 अंक से अधिक के नुकसान के साथ बंद हुआ। लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स में गिरावट आई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच कोषों की निकासी तथा धातु, पीएसयू, वाहन और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,282.33 अंक पर मजबूती के साथ खुलने के बाद 35,364.50 अंक के दिन के उच्चस्तर तक गया। घरेलू निवेशकों की लिवाली तथा रुपये में मजबूती से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा। लेकिन बाद में बिकवाली दबाव से यह

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PJAgdX
Previous Post
Next Post
Related Posts