नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) देश में यात्री वाहन बेचने वाली 17 बड़ी कंपनियों में से करीब आधी की बिक्री में अप्रैल-अक्टूबर के बीच गिरावट देखी गई है। इसमें अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की बिक्री में गिरावट मुख्य तौर हुई है। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने अपनी नवीनतम रपट में कहा है कि नौ कंपनियों की बिक्री अप्रैल-अक्टूबर के बीच घटी है। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांडो में फॉक्सवैगन, रेनो निसान और स्कोडा की बिक्री इस दौरान भारतीय बाजार में घटी है। फॉक्सवैगन इंडिया की घरेलू बिक्री इस अवधि में 24.28 प्रतिशत घटकर 21,367 वाहन रही। वहीं रेनो इंडिया की बिक्री भी 26.17
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JUUn2D