नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 65 प्रतिशत बढ़कर 17.80 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 10.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षावधि में कंपनी की कुल आय 2,337.54 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,812.03 करोड़ रुपये थी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qIlght