शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ा

मुंबई, 16 नवंबर (भाषा) रुपये में सुधार और विदेशी निवेशकों की लिवाली बने रहने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ गया। ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद सुलझने की उम्मीद से अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर दिखा है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 159.17 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुलकर 35,419.71 अंक पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसमें 118.55 अंक की बढ़त देखी गई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41 अंक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QKCnup
Previous Post
Next Post
Related Posts