ह्यूस्टन का व्यापार एवं निवेश प्रतिनिधिमंडल 12 से 18 नंवबर को भारत की यात्रा पर

ह्यूस्टन (अमेरिका), 11 नवंबर (भाषा) ह्यूस्टन के महापौर सिलवेस्टर टर्नर 12 से 18 नवंबर के बीच एक उच्च स्तरीय व्यापार एवं निवेश प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर होंगे। टर्नर की इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने समेत ऊर्जा, शिक्षा, अंतरिक्ष और नागर विमानन इत्यादि क्षेत्रों में संयुक्त निवेश पहलों को शुरू करना है। यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा, लाइफ साइंसेस, परिवहन, नवोन्मेष और अंतरिक्ष क्षेत्र के सरकारी एवं कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल पहले 12 से 14 नवंबर दिल्ली में होगा और उसके बाद 14 से 17 नवंबर को मुंबई में होगा। टर्नर पहली बार भारत यात्रा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Pqq7D3
Previous Post
Next Post
Related Posts